फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अवैध कॉलोनियों को कराया ध्वस्त

Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में चार स्थानों पर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देश पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को टीम ने पुलिस बल को साथ करनाल रोड पर प्रशांत कुमार, शमी अहमद की दस बीघा भूमि में बन रही काॅलोनी का ध्वस्तीकरण किया ।
विज्ञापन

शामली के ड्रीम सिटी फेज एक के सामने अमित अग्रवाल, अनुज प्रधान, सन्नी जैन, शामली में लगभग 33 बीघा, शहर के एमएसके रोड पर राधा गोविंद काॅलाेनी में बिजेंद्र सिंह मलिक, विनोद, अजय, श्रीपाल राणा की 40 बीघा एवं करनाल बाईपास निकट थाना आदर्श मंडी के पास इकबाल सिद्दीकी की 20 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण की ओर इन अवैध काॅलोनी संचालकाें की ओर से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। बार बार नोटिस जारी किए गए थे। विकास प्राधिकरण की ओर से जिसमें चालानी कार्रवाई के बाद भी ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए । कार्रवाई के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें