फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ई-रिक्शाओं से शहर हो रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकास भवन सभागार में आयोजित उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में कई समस्याएं उठीं। उद्यमियों ने मुजफ्फरनगर की बजाय शामली का अलग से विकास प्राधिकरण बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। व्यापार संघ नेताओं ने कहा कि अवैध ई रिक्शा से शहर में रोज जाम लगता है। समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमी और व्यापारियों ने कहा कि शहर में अवैध रूप से टैम्पों, ई रिक्शा दौड़ रही हैं। हर बाजार, तिराहे, चौराहे पर इनकी भरमार है। व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि ई रिक्शा की वजह से पूरा शहर जाम रहता है। शहर के अंदर के बाजारों में दिक्कत बढ़ गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में करनाल रोड से जिला अस्पताल तक नहर की पटरी पर लाइट की व्यवस्था न होने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कार्रवाई चल रही है जल्द ही समाधान हो जाएगा। बैठक में औद्योगिक फीडर पर बार-बार बिजली कट का भी मुद्दा उठाया। जाम से निजात दिलाने के लिए गुरुद्वारे के पास अंडरपास बनाने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में शामली विकास प्राधिकरण को मुजफ्फरनगर से जल्द अलग करने का मुद्दा जोरशोर से उठा। उद्यमी और व्यापारियों ने कहा कि यदि प्राधिकरण अलग होगा तो विकास शुल्क मुजफ्फरनगर जाता है वह जिले के विकास कार्यों पर ही खर्च होगा। भवन के लिए शुल्क 1200 रुपये स्कवेयर मीटर से घटाकर 200 रुपये स्कवेयर मीटर कराने की मांग की। बैठक में उद्यमी आशीष जैन, अमित जैन, अभिनव बंसल, अंशुल बंसल, अतुल बंसल, गौरव बंसल मौजूद रहे।
नाले चौक होने से फैक्टरियों में भरता है पानी : अंकित : साईंमां व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया से पूर्वी यमुनानगर तक 3 किलोमीटर नाले की पाइप लाइन बार- बार चौक हो जाती है।े फैक्टरियों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें