फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की अवैध कालोनियो को ध्वस्त किया जाएगा प्राधिकरण के सचिव ने अवैध कालोनियो का निरीक्षण किया ---

विज्ञापन
शामली में अवैध कालोनियो का निरिक्षण कर विकास प्राधिकरण के सचिव - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शहर की अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाएगा
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेश प्रसाद ने शहर में बनाई गई अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को चिह्नित करके उसे ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के निर्माण को शह देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को घर खरीदते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि कहीं वह नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेश प्रसाद ने करनाल रोड़, पूर्वी यमुना नहर पर करमूखेड़ी, कैराना रोड, रेलपार पुराने एसपी आफिस के सामने, सहारनपुर रोड, मोहल्ला बरखंडी स्थित अवैध कॉलोनियों का मौके पर निरीक्षण किया। प्राधिकरण के जेई को निर्देश दिया कि अवैध कालोनियों को चिह्निीकरण करते हुए अंकुश लगाया जाए। ऐसी कालोनियों को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्राधिकरण शामली कार्यालय के अवर अभियंता अवनीश कुमार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें