फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी

विज्ञापन
शामली कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर व एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर नागरिकों एवं संभावित चुनाव प्रत्याशियों के साथ डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने बैठक ली।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में लोगों को पंचायत चुनावों में पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनावी प्रक्रिया के दौरान विघ्न न डालें। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि कुछ प्रत्याशियों द्वारा आपराधिक तत्वों का चुनाव जीतने के लिए सहारा लेने की जानकारी मिली रही है। इस संबंध में सूचनाएं एकत्रित की जा रही है, जिनकी पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध, एनएसए, गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम और एसपी ने गांव बहावड़ी का भ्रमण कर वहां के मतदान स्थल की सुरक्षा, आसपास के आबादी क्षेत्र, केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली आदि की जानकारी की।

शामली कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में भाग लेते गणमान्यलोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें