फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होली तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान

Tue, 17 Feb 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दभेडी गांव में किसानों की पंचायत में बोलते मास्टर जाहिद और मौजूद किसान। किसान
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। दभेड़ी और भैसानी इस्लामपुर गांव में किसानों की पंचायत में तीनों शुगर मिलों द्वारा किसानों का पिछले और इस साल का बकाया गन्ना भुगतान नहीं देने पर आक्रोश जताया गया। किसानों ने कहा कि यदि होली तक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे और अगले साल किसी भी शुगर मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे।
विज्ञापन

दभेड़ी में आयोजित पंचायत में भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री जाहिद खान ने कहा कि तीनों शुगर मिलों पर किसानों का 215 करोड़ 97 लाख रुपये अभी भी बकाया है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हर बार जल्द बकाया भुगतान का आश्वासन दिया जाता है मगर भुगतान नहीं किया जाता।
किसानों ने कहा कि भुगतान नहीं मिलने के कारण होली और ईद वे नहीं मना पाएंगे। घंटों तक चली पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि होली तक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे। मामले को लेकर जल्द ही जिला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान से भी मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंचायत में सलीम ठेकेदार, मकसूद ठेकेदार, श्रीमाम शर्मा, मनोज, आसू, आबिद राव, इस्तिकार, शोएब आलम, नदीम चौहान, अय्यूब राव, अंकुर त्यागी, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

तीनों चीनी मिलों पर 215.97 करोड़ रुपये बकाया
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र 180 दिन का माना जाता है। इस बार नवंबर माह से पेराई सत्र शुरू हुआ था। डीसीओ रणजीत कुशवाहा के मुताबिक जिले के किसानों का शामली, ऊन, थानाभवन मिलों पर 215.97 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि तीनों मिलों को जल्द बकाया भुगतान कराने को कहा गया है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें