फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टोल बोर्ड पर बंतीखेड़ा नाम नहीं लिखा तो होगा आंदोलन

Sat, 28 Feb 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बंतीखेड़ा गांव में पंचायत करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
बाबरी/बिडौली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बंतीखेड़ा के पास प्रस्तावित इंटरचेंज टोल प्लाजा पर गांव के नाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर टोल बोर्ड पर बंतीखेड़ा का नाम नहीं लिखा गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार टोल प्लाजा पर गांव बंतीखेड़ा का नाम गजट में स्वीकृत होकर आया है, लेकिन करौदा हाथी के कुछ ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद बंती खेड़ा के नागरिकों ने भी तीन बार डीएम अरविंद कुमार चौहान से वार्ता कर प्रस्तावित नाम का बोर्ड लगवाने की मांग की थी।
तीन दिन पूर्व शामली में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आश्वासन दिया गया था कि जो नाम प्रस्तावित है, वही टोल बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। आरोप है कि हाल ही में लगाए गए टोल बोर्ड से बंती खेड़ा नाम की प्लेट हटा दी गई, जिससे गांववासियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को गांव बंतीखेड़ा में बक्शी की चौपाल पर रणवीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन के भीतर टोल बोर्ड पर गांव बनती खेड़ा का नाम नहीं लगाया गया तो ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब भूमि गांव बंतीखेड़ा की है तो बोर्ड पर नाम भी उसी गांव का होना चाहिए। पंचायत में योगेंद्र, यतेंद्र, बिट्टू, गुड्डू चौधरी, राजेंद्र, संदीप, राव इक़बाल, बाबू, आदिल, राजकुमार, प्रमोद, खालिद, अमजद, गुलाब, अफजाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें