फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 14 महीने में दिया एस्टीमेट तो पुल कब बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत-करनाल हाईवे पर शहर के बुढ़ाना फाटक पर बनने वाले दो लाइन के उपरिगामी पुल के लिए प्रधानमंत्री ने 14 माह पूर्व ऑनलाइन आधारशिला रखी थी, लेकिन कार्यवाही बहुत सुस्त रही। डीएम ने सख्ती दिखाई तो अब जाकर पुल निर्माण का रेलवे की ओर से 19 करोड़ 11 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर को भेजा है।
विज्ञापन

इसके निर्माण पर करीब एक अरब 40 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। शहर के चीनी मिल के पास रेलवे फाटक संख्या 89 के पास दो लेन के उपरिगामी पुल निर्माण के लिए गत 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन आधारशिला रख चुके हैं। इस पुल के शामली मिल की जमीन आती है।
इसके लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम सर्विस लेन के लिए पहले चार हजार वर्ग मीटर बाद में 2800 वर्ग मीटर भूमि का एस्टीमेट अपर दो आब चीनी मिल से मांगा गया था। मिल की ओर से 82 करोड़ का भूमि खरीद का एस्टीमेट दिया गया था। फाटक के उपरिगामी पुल निर्माण की जिम्मेदारी बड़ौदा हाऊस दिल्ली को दी गई थी।
विज्ञापन

डीएम ने सख्ती दिखाई। इसके बाद सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र कुमार से पूरी जानकारी ली और डीएम अरविंद कुमार चौहान से मिलकर जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने दिल्ली के बड़ौदा हाऊस के इंजीनियर रजत चौपड़ा से बात की और 15 मार्च तक रेलवे का एस्टीमेट दिए जाने के निर्देश दिए थे। इंजीनियर रजत चोपडा ने फाटक पर पुल निर्माण के लिए 19 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च होने का अनुमानित एस्टीमेट बनाकर उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर मंडल के प्रोजेक्ट मैनेजर को भेज दिया है।
सेतु निगम सहारनपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे और सेतु निगम का कुल मिलाकर करीब 55 कराेड़ रुपये का अनुमानित एस्टीमेट बनने की संभावना है। पुल में सर्विस लेन में प्रयोग होने वाली भूमि खरीद का एस्टीमेट अलग से लेकर अगले सप्ताह तक शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद इसमें आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें