फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की मुश्किल, गेहूं को नुकसान का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रविवार सुबह से दोपहर तक धूप निकली और शाम साढ़े चार बजे 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव से किसान गेहूं की कटाई को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। गर्मी के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम होने के कारण सूने नजर आए। शाम को चार बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। तेज बारिश होने की आशंका के चलते गेहूं की फसल की कटाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। साढ़े चार बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी चलती रही।
इसके बाद फिर से धूप निकलने पर किसानों को राहत मिली। किसान बलबीर सिंह और सतबीर ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 35 डिग्री सेल्यिस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें