फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ नहीं भेजा तो ससुराल भी नहीं जाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ नहीं भेजा तो ससुराल भी नहीं जाऊंगी
विज्ञापन

झिंझाना। चार दिन पहले प्रेमी संग फरार विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया । मामला दो वर्गों से जुड़ा होने की वजह से कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। विवाहिता ने साफ कह दिया कि यदि मैं प्रेमी संग नहीं गई तो ससुराल भी नहीं जाऊंगी, जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

एक विवाहिता ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। बताया गया कि प्रेमी संग करीब चार दिन पहले फरार हो गई थी। पुलिस ने जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने बीच में आकर विवाहिता को समझाने का प्रयास किया। इस पर विवाहिता ने साफ कहा कि यदि उसे प्रेमी संग नहीं भेजा गया तो ससुराल भी नहीं जाएगी। दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बनी, परिजन उसे साथ घर ले गए। विवाहिता के पास एक बच्चा भी बताया गया है। इस संबंध में कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें