संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले आवास के लाभार्थियों ने सात फरवरी तक आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया तो उसके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन और परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिन लाभार्थियों को आवास निर्माण प्रारंभ करने के लिए प्रथम किश्त की धनराशि प्रेषित की गई थी, लेकिन अत्यधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया।
इसके चलते डूडा की ओर से कार्य शुरू करने को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन 96 लाभार्थियों ने वर्तमान समय तक भी कार्य शुरू नहीं किया है।