ऊन। स्वयंसेवी संस्था डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सहयोग से गांव बेहड़ा अंधता मुक्त घोषित किया है। बुधवार को संस्था द्वारा गांव में गोष्ठी व शिविर आयोजित कर चश्मे वितरित किए।
कार्यक्रम में संस्था के कम्युनिटी प्रोग्राम हेड दीपक रावत ने बताया कि उन्होंने गांव में पिछले दिनों घर-घर जाकर ग्रामीणों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान मिले रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन संस्था की तरफ से संस्था के हॉस्पिटल में कराए गए। कार्यक्रम के तहत जनपद के ऊन ब्लॉक में 20 गांव को जोड़ा जाएगा। ऊन ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि जिला शामली का पहला गांव बेहड़ा निवारणीय अंधता मुक्त घोषित हुआ है। संस्था का यह कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर अंकित कुमार, युवराज, सचिन पुंडीर, इम्तियाज, संदीप, विकास, आकाश, अरुण और परविंदर त्यागी आदि मौजूद रहे।