शामली। छह माह पहले पत्नी की हत्या के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर भैंसवाल निवासी अरुण शर्मा बृहस्पतिवार को तिरंगा झंडा लेकर पैदल लखनऊ के लिए रवाना हाेंगे।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी अरुण शर्मा ने बताया की उसकी गैर मौजूदगी में पांच फरवरी उसकी पत्नी गीता को परिवार के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। इलाज के दाैरान 24 फरवरी को उसकी मृत्यु हो गई थी। आठ मार्च को उसके साले अमित निवासी गोमतीपुर की तरफ से गढ़ीपुख्ता थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अरुण का आरोप है कि इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। अरुण ने बताया पुलिस से निराश होकर वह शुक्रवार की शाम चार बजे तिरंगा झंडा लेकर शामली के एसटी तिराहा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री दरबार में न्याय की गुहार लगाएंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है।