फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो टोल फ्री करा देंगे

Sun, 07 Jun 2026 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी टोल कर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम से मिले कई प्रधान और भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

भैंसा टोल प्लाजा पर तीन दिन पूर्व हुई थी मारपीट
आरोप-लोकल ग्रामीणों से जबरन टैक्स वसूलते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तीन दिन पहले रात के समय गांव भैंसा के निकट स्थित टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में कई गांव के प्रधान और भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम व सीओ से मिले। उन्होंने मारपीट करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि टोल पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन कर टोल को फ्री करा दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
गांव मुबारिकपुर सैदीपुर सेठ के ग्राम प्रधान सुदेशपाल सिंह, सकौती प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार, समसपुर प्रधान अंजू सिंह आदि कई गांवों के ग्राम प्रधान, भाकियू एन सी आर महासचिव नरेश चौधरी, अजय त्यागी आदि एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया से मिले। इन्होंने अधिकारियों को बताया कि टोल कर्मचारियों ने गुंडागर्दी मचा रखी है। आसपास के लोकल ग्रामीणों से भी टोल मांगा जा रहा है जबकि यह नियमानुसार गलत है, जो ग्रामीण विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट करते हैं, पिस्टल दिखाते हैं। जबरन अवैध वसूली करते हैं। भैंसा मार्ग पर लोगों के वाहनों को नहीं निकलने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले टोल पर हुई मारपीट के मामले की जांच कराते हुए दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने और टोल को फ्री करने की चेतावनी दी है। एस डी एम व सीओ ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें