फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हास्य, ओज और शृंगार के रंगों से सजी काव्य संध्या

विज्ञापन
नौचंदी के पटेल मंडप में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे मौजूद कवि संतोष आनंद। संवाद
विज्ञापन
गीतों की मिठास, राष्ट्रप्रेम की गूंज और हास्य की फुहार। नौचंदी मेले की फिजाओं में रविवार रात शब्दों का ऐसा जादू घुला कि हर दिल कविता की धड़कनों से जुड़ गया। देश के नामचीन कवियों और गीतकारों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि तालियों की गड़गड़ाहट, वाह-वाह की सदाएं और देशभक्ति के नारों के बीच अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सबसे यादगार महफिलों में शुमार हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के केंद्र बिंदु रहे सुप्रसिद्ध फिल्मी गीतकार संतोष आनंद। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके स्वर में वही मिठास और भावनाओं में वही गहराई दिखाई दी। जैसे ही उन्होंने अपना चर्चित गीत ‘पुरवा सुहानी आई रे पुरवा’ सुनाया, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उनकी ऊर्जा और मंच पर जीवंत उपस्थिति को देखकर श्रोता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जीवन की सांध्य बेला में भी मेरठवासियों का स्नेह उनके लिए अनमोल है। कवि सम्मेलन की संयोजिका और कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर ने अपने तिलिस्मी काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके लोकप्रिय गीत ‘राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर’ और ‘आई अब किसना की बारी’ पर पूरा पंडाल झूम उठा। कई श्रोता अपनी सीटों पर ही थिरकते नजर आए।
डॉ. आदित्य जैन ने महाराणा प्रताप पर आधारित अपनी ओजस्वी कविता से राष्ट्रभक्ति का वातावरण रच दिया। हास्य कवयित्री प्रीति पांडेय ने चुटीले अंदाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया। हास्य कवि सरदार प्रताप फौजदार ने व्यंग्य और हास्य के तीर चलाकर लोगों को देर तक हंसने पर मजबूर कर दिया। कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति ने नारी शक्ति, समर्पण और संवेदनाओं पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। मंच संचालक कवि सौरभ जैन सुमन ने सुनाया कि ‘हिंदू से न मुस्लिम से, दोनों से हिंदुस्तान है’ पर काफी दाद बटोरी।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की। उन्होंने कहा कि संभल में भगवान कल्कि का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है और देशवासियों को उनके स्वागत का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक रंग भी दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने फीता काटकर किया। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें