फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेपल्स के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Tue, 15 Dec 2015 01:23 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर के कस्बा ननौता में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेपल्स के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में मेपल्स के 21 खिलाड़ियों ने पदक जीते। सोमवार को स्कूल में लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने बताया कि रविवार को सहारनपुर के कस्बा ननौता में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के जिलों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें मेपल्स के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। प्रतियोगिता में अभय बालियान, शोएब मलिक, अनिकेत मलिक, आयुषी पंवार ने स्वर्ण पदक जीते।

 इरफान सैफी, आदित्य, सागर, वंश राणा, हर्ष मलिक, दीपक, हर्ष मठवाल, हर्षवंत, सानू मलिक ने रजत और सावन, निहाल मलिक, सत्यम राणा, वंश बालियान, अर्चित, ध्रुव, समीर और भविष्य ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सोमवार को स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया। रविश शर्मा, मनोज, सीमा शर्मा, रितू, रमनीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें