शामली। मदर लैंड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
सोमवार को मदर लैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल ने किया।
इस प्रतियोगिता में सेक रेस में साक्षी और वंश प्रथम, श्रद्धा और अक्षित द्वितीय, अनु और विपुल तृतीय रहे। स्पून रेस में साक्षी और अभिजीत प्रथम, कशिश और सुजल द्वितीय, अदिति और शुभ तृतीय रहे। 50 मीटर रेस में कशिश और प्रियांशु प्रथम, वंशिका और अदनान द्वितीय, सौम्या और श्याम तृतीय रहा।
इसके अलावा रस्सी कूद में दिशा और अभिजीत प्रथम, सौम्या और जतिन द्वितीय, कशिश और सहस्त्रनिक तृतीय रहे। वन लेग रेस में कशिश और जतिन प्रथम, आयुषी और श्याम द्वितीय, वैष्णवी और अजीम तृतीय रहे। प्रबंधक चेतन मुंजाल, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, उप प्रधानाचार्य धीर सिंह मौजूद रहे।