फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भजन संध्या में झूमे शिवभक्त

Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। श्री शिव मंदिर सेन सभा समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर आयोजित भजन संध्या में शहर के राजेंद्र कश्यप चोटा एंड पार्टी की भजन गायिका प्रीति ने शिव बाबा के भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया गया।  मंगलवार को दोपहर तीन बजे शहर के अजुध्या चौक स्थित खारा कुआं श्री शिव मंदिर सेन सभा समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर पशुपति नाथ भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन संध्या शुरू हुई।
विज्ञापन


शहर के राजेंद्र कश्यप चोटा एंड पार्टी की भजन गायिका प्रीति ने शिव बाबा के भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया गया। इस मौके पर भोले बाबा, राधा कृष्ण, साईंबाबा की भव्य झांकियां प्रस्तुत करके कार्यक्रम को भव्य बना दिया। भगवान आशुतोष की आरती के बाद भजन संध्या का समापन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुधीर नैयर, कोषाध्यक्ष किरणपाल सिंह, सचिव दिनेश चौहान का सहयोग रहा। 

डीजे वाले कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा
शामली। तीन दिन से हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया था। मंगलवार को डीजे वाली डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह था कि दस से लेकर 15 मिनट के अंतराल में डीजे के साथ रोहतक, भिवानी, जींद, गोहाना, पानीपत, सिरसा, हिसार के डाक कांवड़ियों का आगमन जारी रहा। जिला प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर प्रमुख चौपालों, चौराहों, कट मोड़ पर सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई थी।
विज्ञापन


भगवान शिव और हनुमान जी की हुई विशेष पूजा
शामली।  भगवान शिव के दूसरे स्वरूप रुद्रावतार संकट मोचन हनुमान जी की मंगलवार को विशेष पूजा हुई। हनुमान धाम पर सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने लड्डू, गुलदाना और बर्फी आदि से बजरंगी को प्रसाद चढ़ाया। त्रयोदशी-चतुर्दशी का एक साथ मिलन होने और रूद्रवतार हनुमान जी का दिन मंगलवार होने से पूजा अर्चना का विशेष महत्व हो गया। इस दौरान हनुमान मंदिर में जयकारा वीर बजरंगी का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें