फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मी का पति मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
शामली में कोरोना पॉजेटिव मिले मरीज के मौहल्ले में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी का पति कोरोना पॉजिटिव मिला है। परिवार शहर की एक कालोनी में रहता है। पति बेटे के साथ शहर में कन्फेक्शनरी शॉप चलाता है। स्वास्थ्य टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया है, जबकि उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ मेडिकल से आठ सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें सात रिपोर्ट नेगेटिव और एक पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पॉजिटिव व्यक्ति शामली के एक मोहल्ले का निवासी है और जनपद में एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी का पति है। बताया कि खांसी जुकाम की शिकायत होने पर नौ जून को उसका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंची और संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती कराया जबकि परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में एहतियात के तौर पर रखा गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त सैंपल रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव मिले युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस स्थान पर यह व्यक्ति रहता है, उस क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें