फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर : शामली में पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद भी की जान देने की कोशिश

Wed, 12 May 2021 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुरमाफी में बुधवार सुबह करीब 8 बजे पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
shamli police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र में पति ने मामूली विवाद को लेकर फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर डाली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि आरोपी पति ने पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फावड़े से गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव पुरमाफी में बुधवार सुबह करीब 8 बजे पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी फावड़े से काटकर जान देने की कोशिश की। मृतका नीलम की उम्र 35 साल है। घायल पति का नाम अनुज है। अनुज को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनुज कई दिन से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। इसे लेकर पत्नी से कहासुनी होती रहती थी। बुधवार सुबह पत्नी से फिर कहासुनी हुई, जिस पर गुस्से में आकर उसने घर मे रखे फावड़े से पत्नी पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में पत्नी नीलम की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची। अभी घटना की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें