फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर 11 घंटे तक जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे धान की ट्रॉली सड़क पर बीचो-बीच पलट गई। जिसके चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सुबह तक जाम में सैकड़ों वाहनों के फंसने से हजारों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शामली और मुजफ्फरनगर की सीमा पर पलटी ट्रॉली हटवाने के लिए घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। वाहन चालक खुद जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। करीब 11 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रॉली सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शामली की ओर से शनिवार देर रात करीब 12 बजे धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मेरठ की ओर जा रही थी। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली काफी तेज गति में थी। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती लांक गांव के पास अचानक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर बीचो-बीच पलट गई। जिससे हाईवे की एक साइड अवरुद्ध हो गई। एक साइड रास्ता बंद होने पर ट्रक चालकों ने डिवाइडर के ऊपर से चढ़ा कर हाईवे के दूसरी साइड जाने का प्रयास किया तो उनके ट्रक भी फंस गए। जिससे हाईवे की दोनों साइड ब्लॉक हो गई। इसके बाद दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लगती चली गई। कई किमी लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इसकी सूचना जाम में फंसे लोगों ने फोन करके पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जाम में फंसने की वजह से लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाए। भीषण जाम देखकर कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से निकले। घंटों बाद करीब 11 बजे लांक चौकी प्रभारी अजयवीर मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से ट्रॉली सड़क की एक साइड कराई। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
दो जिलों की सीमा पर लगा जाम
ट्रॉली पलटने से शामली और मुजफ्फरनगर की सीमा में जाम लग गया। दोनों ओर से वाहन आते रहे और जाम में फंसते रहे। हालात ये हो गए कि कई लोग लंबा जाम देखकर वापस हो लिए। हाईवे पर दूर तक वाहनों की कतार दिखाई दे रही थी। छोटे वाहन चालक स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्गों के बारे में पूछते रहे।

शामली में मेरठ-करनाल मार्ग पर गांव लांक के पास सड़क के बीच में पलटी धान से लदी ट्रॉली।- फोटो : SHAMLI

शामली में मेरठ-करनाल मार्ग पर गांव लांक के पास लगे जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी लाइन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें