कैराना में प्राचीन देवी मंदिर तालाब से मरी हुई मछलियां निकालते कर्मचारी-संवाद
कैराना। प्राचीन देवी मंदिर तालाब में आक्सीजन की कमी के कारण सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने तालाब की सफाई की मांग की है।
नगर के प्राचीन देवी मंदिर तालाब पर शनिवार की सुबह जैसे ही श्रद्धालु पहुंचे, तो उन्हें मछलियां मृत मिलीं। सैकड़ों मछलियों को मृत देखकर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि तालाब में मछलियों को आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है, क्योंकि तालाब में जलकुंभी काफी तादाद में है। यही कारण है कि मछलियों की मौत हो गई। तालाब में मछलियों के मरने की सूचना नगरपालिका के जेसीबी मशीन आपरेटर बिलाल चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढा खोदकर मृत मछलियों को उसमें दबवा दिया है। श्रद्धालुओं ने तालाब की साफ-सफाई की मांग की है।
कैराना में प्राचीन देवी मंदिर तालाब से मरी हुई मछलियां निकालते कर्मचारी-संवाद