फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न
विज्ञापन

बोई गई गेहूं, सरसों एवं चने आदि की फसल हुई बर्बाद
तीन दिनों से पानी भरने के बावजूद नहीं हुई रोकथाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। रजबहे से निकल रही नाली के ओवरफ्लो हो जाने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। खेत में पानी भरने से गेहूं, चना और सरसों की बोई गई फसल बर्बाद हो गई। इसके साथ ही गन्ने के खेत में भी पानी भर जाने से कटाई प्रभावित हो गई है।
बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा, लाडो माजरी, गोगवान जलालपुर, रायपुर के जंगल से रजबहे से नाली किसानों के खेतों से होते हुए जा रही है। यह नाली गांव कैंडी के पास कृष्णा नदी में जाकर गिरती है। आगे जाकर यह नाली अतिक्रमण के कारण बंद हो गई। करीब एक सप्ताह पूर्व नाली में पानी आया था। नाली की सफाई न होने तथा अतिक्रमण होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया। पानी आसपास की सैकड़ों बीघा खेत में भर गया। हाल ही में बोए गए गेहूं तथा सरसों एवं चने आदि के खेतों में पानी भर जाने से बुवाई खराब हो गई। गन्ने के खेतों में पानी भर जाने से भी कटाई बंद हो गई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान ठाकुर रामभूल ने बताया कि करीब नौ बीघा गेहूं एवं सरसों की बुवाई की थी, लेकिन सारी फसल बर्बाद हो गई है। मित्रपाल सिंह ने बताया कि सात बीघा गेहूं कोल्हू में गन्ना डालने के बाद बोए थे। पानी भर जाने से पूरी फसल बर्बाद हो गई। अमरपाल ने बताया कि चार बीघा सरसों, चंद्रपाल सिंह की गेहूं की फसल खराब हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग को कई बार नाली की सफाई व कब्जा मुक्त कराने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसान पालीराम, मास्टर पूरण सिंह, रामनिवास, राजकुमार, शादीराम, अमरीश, जयपाल सिंह, डॉ राजकुमार, विनोद कुमार सतवीर सिंह, प्रेम शर्मा, कालूराम आदि की बोई गईं फसलें भी पानी भरने से खराब हो गईं हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते एक किलोमीटर के करीब सफाई हुई थी। कुछ किसान सफाई व कब्जा हटवाने का विरोध करते हैं। जल्द ही नाली की सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

महिला को मारपीट कर किया घायल
बाबरी। करौंदा हाथी निवासी महिला समीरा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी तीन लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वह मारपीट में घायल हो गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें