फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ से मिले हुकुम सिंह

Tue, 05 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुकम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था और कैराना पलायन प्रकरण पर पुन: चर्चा की। उनसे कहा कि कैराना में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा, व्यापारियों को निशाना बनाकर वारदातें की जा रही हैं।
विज्ञापन

कैराना से 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी करने के बाद भी भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराने के संबंध में पत्र दिया था। उसके बाद राजनीतिक मुद्दा बने कैराना पलायन प्रकरण से देशभर में हल्ला मच गया था।
वहीं, सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भाजपा सांसद  हुकुम सिंह ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के कारण कैराना और शामली में अपराध हो रहे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के लोग भी यह बात स्वीकार कर रहे हैं, मगर पुलिस प्रशासन अपना   रवैया नहीं बदल पा रहा है। इसका कारण है कि दो दिन पूर्व ही सिनेमाहाल संचालक से लूटपाट की गई और फिर समझौता करने के लिए धमकी दी जा रही हैं। सांसद ने उनसे कहा कि कैराना में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  किए जाने बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें