फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे हुकुम सिंह, आज होगी वार्ता

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
शामली। कैराना पलायन प्रकरण पर अगली रणनीति के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के लिए सांसद हुकुम सिंह बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। बृहस्पतिवार को मीटिंग होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


पलायन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट आने के बाद भाजपा ने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा मुद्दा बनाने की कवायद शुरू कर दी थी। पलायन प्रकरण उठाने वाले कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग होनी है। बताया जा रहा था कि सांसद हुकुम सिंह सहित पश्चिमी यूपी के पांच सांसद इस मुद्दे को लेकर विभिन्न कस्बों में भ्रमण करेंगे। 

टीम में शामिल सांसदों के नाम तय होने के साथ ही आंदोलन की रणनीति भी तय की जानी थी। पहले यह मीटिंग बुधवार को होनी थी, लेकिन अब बृहस्पतिवार को होगी। उसके लिए बुधवार को भाजपा सांसद हुकुम सिंह दिल्ली रवाना हो गए। शाम को वह दिल्ली पहुंच गए। सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता होने के बाद ही कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें