फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों का जखीरा पकड़ा, दो हिरासत में लिए

विज्ञापन
कैराना में पटाखा गोदाम पर छापामारी करते एसडीएम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कस्बा कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा बाजार में एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल को साथ लेकर एक गोदाम पर छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस के पटाखों का अवैध भंडार बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पटाखे जब्त कर लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ प्रदीप सिंह ने कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के साथ बाजार बेगमपुरा में चंदर निवासी शीतला माता के गोदाम पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने गोदाम की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। अधिकारियों ने मौके पर मिले व्यक्ति से लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मिले पटाखे जब्त कर लिया। पुलिस ने पटाखों को कोतवाली ले गई। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मोहलला गुंबद राजेश कुमार के गोदाम पर पहुंचे। गोदाम मालिक के मौके पर न आने पर अधिकारियों ने ताला तोड़कर गोदाम की जांच की तो वहां भी पटाखों का जखीरा बरामद हुआ।
इससे पहले शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने आर्यपुरी देहात बस्ती में दीपावली के पटाखे बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मकान के अंदर से बड़ी संख्या में तैयार सुतली बम, अधबने सुतली बम और सुतली बम बनाने में प्रयोग होने वाला पोटाश और अन्य सामान बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर रात तक अधिकारियों द्वारा पटाखों की जांच की जा रही है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया की घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस से पटाखे भंडारण करने की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरके डिग्री कालेज में शुरू हुआ पटाखा बाजार
शामली। शहर में एक ही स्थान पर पटाखों की बिक्री करने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए आरके डिग्री कालेज के मैदान में शुक्रवार को पटाखा बाजार सज गया है। शुक्रवार शाम को विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पटाखा बाजार का शुभारंभ किया। प्रशासन द्वारा बाजार में पिछले सालों की तरह पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। बाजार में पटाखा बेचे जाने पर आग लगने का खतरा बना रहता था। इस वजह से पुलिस-प्रशासन ने कई साल से शहर में एक ही स्थान पर पटाखा बेचने के लिए स्थान निर्धारित किया जाता है। इस बार प्रशासन ने आरके डिग्री कालेज के मैदान में पटाखा बेचने का स्थान निर्धारित किया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि पटाखा बाजार स्थल पर फायरबिग्रेड की गाड़ी 24 घंटे मौजूद रहेगी। तहसील स्तर पर भी फायरब्रिगेड की गाड़ी खड़ी की गई है जबकि एक गाड़ी रिजर्व में रखी गई है। पटाखा विक्रेताओं को दुकान के पास बालू आदि रखने के निर्देश दिए गए है।
खाद्य विभाग ने मिठाई के नमूने लिए
कैराना। शुक्रवार शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला छड़ियान नवाब मार्केट में एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने अग्रवाल स्वीटस की दुकान से रसगुल्ला और छेना का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें