फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की मार कैसे झेल पाएंगी खस्ताहाल सड़कें

विज्ञापन
खस्ताहाल बाबरी-कैडी-थानाभवन रोड। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बरसात शुरू हो चुकी है और शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। गड्ढों के कारण कई मार्गों पर चलना मुश्किल है। बारिश के दौरान इन मार्गों की हालत और खराब हो जाएगी। कोरोना काल में गड्ढे भरने का काम नहीं हुआ, जिसका खामियाजा लोगों को बरसात में भुगतना होगा।
विज्ञापन

इस बार जून में ही प्री-मानसून की बारिश होने लगी है। बरसात से पहले ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में गड्ढों की भरमार है। बरसात आने के बाद इन मार्गों की हालत और खस्ता हो जाएगी है। पिछले साल कोरोना संक्रमण काल में सड़कों की गड्ढा मुक्ति, नवीनीकरण, विशेष मरम्मत का बहुत कम बजट मिला था। इस बार भी कोरोना संक्रमण काल में जिले में गड्ढा मुक्ति नवीनीकरण, विशेष मरम्मत के लिए बजट कम मिलने की संभावना है। जिले के लोक निर्माण विभाग खस्ताहाल सड़कों के नवीनीकरण, गड्ढा मुक्ति और विशेष मरम्मत के लिए इस्टीमेट तैयार करने में जुटा है।
---------------
-जिले की खस्ताहाल सड़कें
- मेरठ- करनाल रोड से मुंडेट यमुना नहर पुल से बधेव पुल।
- दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग से बनत बनत मार्ग।
- पानीपत-खटीमा मार्ग से बुटराड़ा-बाबरी-कैडी-हिंड- थानाभवन मार्ग।
- मेरठ-करनाल हाईवे से बिड़ौली से खोड़समा मार्ग।
- ऊन से चौसाना मार्ग।
- शामली से गढ़ीपुख्ता रोड।
- कैराना- खुरगान-बरनावी मार्ग।
- मंसूरा-डोकपुरा-फजलपुर पटरी मार्ग।
- गंगेेेरु-इस्सोपुर टील मार्ग।
- बनत-सोंटा मार्ग।
- कैराना-तितरवाड़ा, जसोई, पिपल हेड़ा मार्ग।
- शामली से भैंसवाल रोड आदि।
------------
बोले अधिकारी...
जिले की खस्ताहाल सड़कों के नवीनीकरण, गड्ढा मुक्ति, विशेेष मरम्मत के लिए इस्टीमेट तैयार करा रहे हैं। बरसात के मद्देनजर 54 सड़कों में 51 ग्रामीण सड़कों, तीन ओडीआर सड़कों का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। 81 किमी सड़क के नवीनीकरण के लिए 13 करोड़ 50 लाख, 97 किमी की विशेष मरम्मत के लिए 16 करोड़ 50 लाख इस्टीमेट तैयार किया है। करीब 75 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड शामली।

मुजफ्फरनगर रोड पर हुए गड्ढे।- फोटो : SHAMLI

गुरुद्वारा तिराहे पर सड़क में बना गड्ढा।- फोटो : SHAMLI

मेरठ-करनाल हाईवे पर आरके डिग्री कॉलेज के पास सड़क में हुए गड्ढे।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें