फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में पानी स्तर हुआ सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक दिन पहले ताजे वाला बांध से यमुना में जहां 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते यमुना के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई थी। इसके बाद ताजेवाला बांध से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी का स्तर सामान्य हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को ताजे वाला बांध से यमुना में तीन हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ताजे वाला बांध से यमुना में 14 हजार 498 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण शुक्रवार सुबह यमुना के जलस्तर में मामूली वृद्धि देखने को मिली। बृहस्पतिवार शाम से ही ताजे वाला बांध पर पानी का दबाव खत्म होने के चलते यमुना में छोड़े जाने वाले पानी का स्तर सामान्य हो गया। ताजे वाला बांध से निकलने वाले पानी को कंट्रोल करने वाले हथिनीकुंड कंट्रोल रूम के आपरेटर मोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार शाम तक यमुना में सामान्य 352 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड के हिसाब से छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें