फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगवान जलालपुर में लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट पर डीएम से शिकायत करने पहुंचे बाबरी के गांव गोगवान जलालपुर के ब्राह्मण समाज के ल? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/बाबरी। गांव गोगवान जलालपुर में प्रधान के पति पर चुनावी रंजिश में परेशान करने का आरोप लगाते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने पलायन की चेतावनी दी है। उन्होंने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर प्रधान के पति ने समर्थकों के साथ एसडीएम से मिलकर तालाब पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज के मुकेश, अशोक कुमार, मोहित शर्मा, राधाकिशन, अरविंद, नाथीराम, शिवकुमार आदि ट्रैक्टर-ट्राली से कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वहां धरना देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल डीएम जसजीत कौर से मिला। उन्होंने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधान के पति जयप्रकाश राणा और उनका पुत्र विनय राणा ब्राह्मण समाज के लोगों से गाली गलौज करता है।
बुधवार को मोहित पुत्र मुकेश के अपहरण की कोशिश की। घर के सामने फायर किए गए। जिस कारण गांव के ब्राह्मण समाज के लोग भयभीत हैं। आरोप है कि जिस ब्राह्मण समाज के व्यक्ति ने प्रधान को वोट नहीं दिए उसके घर के सामने से नल व स्ट्रीट लाइट भी प्रधान के पति ने उखड़वा दी। टंकी का पानी भी बंद कर दिया। प्रधान का पति कहता है कि उन्होंने उसे वोट नहीं दी तो वह उन्हें सबक सिखाएगा। परेशान होकर ब्राह्मण समाज के लोग गांव से पलायन को मजबूर है। उन्होंने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। उन्होंने डीएम से प्रधान के पति द्वारा किए जा रहे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न बंद कराने और कार्रवाई की मांग की। डीएम ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, प्रधान के पति जयप्रकाश राणा समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधान सुषमा देवी और कुछ ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त एसडीएम सदर संदीप कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि तालाब पर कब्जा करने वाला व्यक्ति प्रधान की चुनाव की रंजिश को लेकर ब्राह्मण समाज लोगों को भड़का रहा है। ग्राम प्रधान ने तालाब की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने और कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

शामली : बाबरी के गोगवान जलालपुर में मकान के बाहर चस्पा पलायन का पोस्टर।- फोटो : SHAMLI

बाबरी के गोगवान जलालपुर में मकान के बाहर चस्पा पलायन का पोस्टर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें