संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। क्रिसमस के बाद जनपद के लोग नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हैं। होटल और रेस्तरां में भी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके चलते होटलों ने कई तरह के ऑफर निकाले हैं। परिवार समेत पहुंचने पर दस प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
हर बार की तरह इस बार भी नए साल पर होटलों और रेस्तरां में लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते होटल, रेस्तरां संचालकों ने भी तैयारी की हुई है। जनपद में 12 से अधिक होटल हैं। इन सभी में नए साल के जश्न की तैयारी चल रही है। 31 दिसंबर को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं सभी होटल व रेस्तरां में एडवांस बुकिंग की जा रही है।
वहीं, कैराना रोड स्थित राज महल के संचालक दीपक ने बताया कि इस बार नए साल को लेकर देशी घी की जलेबी व अन्य कई नए आइटम बनाए जाएंगे। वहीं पिज्जा विक्रेता संदीप ने बताया कि परिवार के लिए कई काेंबो ऑफर निकाले गए हैं, जिसमें 349 प्लस जीएसटी पर एक 80 रुपये की चॉकलेट फ्री दी जा रही है।
वहीं किसी पिज्जा के साथ कोल ड्रिंक फ्री दी जा रही है। अन्य होटलों में भी विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। शहर के आर्चिड होटल में यदि परिवार आता है तो दस प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।