फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिला शव

Sun, 01 Sep 2024 08:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में होटल संचालक शिव कुमार कांबोज की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में रविवार सुबह होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर शव पड़ा मिला। मृतक सुबह नहर पटरी पर घूमने निकला था। मृतक की पहचान शिव कुमार कांबोज उर्फ गुड्डन के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली में रविवार सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर एक गोली लगा शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड को भी बुलाकर छानबीन की गई। बताया गया कि मृतक शिव कुमार कांबोज होटल संचालक था। वह प्रॉपर्टी का काम भी करता था। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीन गोलियां मारकर हत्या की गई। शिव कुमार कांबोज सुबह वॉक के लिए निकला था। एएसपी संतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें