आसपास के गांवों से भी पहुंच रहे लोग
गर्म पानी निकलने से आसपास के गांव के लोग भी देखने पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम में गर्म पानी मिलने से कुछ लोगों को राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं यह पानी किसी गैस, रासायनिक या अन्य भूगर्भीय कारणों से गर्म होकर तो नहीं आ रहा। यदि पानी दूषित हुआ, तो इससे गंभीर स्वास्थ्य का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि सात मीटर पर दूसरा सबमर्सिबल का बोरिंग है, उससे सामान्य पानी निकल रहा है।
बोले ग्रामीण
कपिल ने बताया कि पानी का नहाने के साथ घरेलू काम में इस्तेमाल हो रहा है अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। कृष्णपाल का कहना है कि पानी की जांच होनी चाहिए ताकि परिवार या ग्रामीणों को पानी का इस्तेमाल करने से कोई नुकसान न पहुंचे। ओमपाल ने कहा कि वह और आसपड़ोस के लोग सर्दी में पानी का इस्तेमाल नहाने में कर रहे हैं। पानी गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। बृजपाल का कहना है कि पानी का लोगों को जैसे ही जानकारी मिल रही है तो लोग पानी देखने आ रहे हैं। पानी की जांच होनी चाहिए।