फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन साल से तैयार छात्रावास, पुराने हॉस्टल में रहने को मजबूर छात्राएं

Fri, 13 Nov 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। कस्बे में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास बनकर तैयार हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन छात्राओं को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। छात्रावास का संचालन शुरू नहीं होने के कारण कस्तूरबा गांधी विद्यालय और डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं पुराने हॉस्टल में रहने के लिए मजबूर हैं। रखरखाव के अभाव में नए भवन की पुताई भी खराब होने लगी है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास वर्ष 2016-17 में स्वीकृत हुआ था। इसका निर्माण दिसंबर 2016 में शुरू हुआ और वर्ष 2023 में भवन बनकर तैयार हो गया। छात्रावास में 25 कमरे बनाए गए हैं और इसमें 100 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है। इसे कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं के लिए बनाया गया था। वर्ष 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के मैनेजर विकास त्यागी को निर्माण कार्य पूरा कर भवन विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद छात्रावास का संचालन शुरू नहीं हो सका।
वार्डन का कहना है कि 26 छात्राएं डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। छात्रावास हैंडओवर नहीं होने के कारण उन्हें पुराने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास में ही रहना पड़ रहा है। लंबे समय से भवन खाली पड़े रहने के कारण कई जगह रंगाई-पुताई भी खराब हो गई है।
विज्ञापन


छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ कमियां रह गई थीं। अब छात्रावास हैंडओवर हो गया है। जो कमियां बाकी हैं, उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग अपने फंड से ठीक करा रहा है। जल्द ही छात्रावास का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- संतोष कुमार, बीएसए शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें