फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हॉस्पिटल संचालक से 1.10 लाख रुपये ठगे

Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हॉस्पिटल संचालक से आयुष्मान भारत योजना के इलाज का बकाया भुगतान तत्काल कराने का झांसा देकर एक लाख दस हजार रुपये की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा इन्कलेव निवासी दीपक कुमार का कैराना रोड पर न्यू लाइफ हॉस्पिटल है, जो आयुष्मान भारत योजना के पैनल पर है। उसके हॉस्पिटल के आयुष्मान योजना के इलाज के कुछ बिल बकाया है, जिनका भुगतान साची लखनऊ संस्था करती है।
सात मार्च को उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। ट्रू कॉलर पर कमल मिश्रा आयुष्मान ऑफिस लखनऊ लिखा आ रहा था। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उसका बकाया भुगतान तत्काल करा देगा, इसके बदले ऑफिस का कुछ खर्चा भिजवाना पड़ेगा। पीड़ित के मुताबिक इस संबंध में फोन पर उससे तीन-चार बार बात हुई। इसके बाद कमल मिश्रा द्वारा भेजे गए बार कोड पर सात मार्च को 25 हजार रुपये व 20 हजार रुपये, आठ मार्च को 45 हजार रुपये और नौ मार्च को 20 हजार रुपये कुल एक लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन फोन पे किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद कमल मिश्रा ने उसका फोन रिसीव नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी कमल मिश्रा ने योजनाबद्ध तरीके से अपने को साची लखनऊ का कर्मचारी बताकर धोखाधड़ी से ऑनलाइन ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर पीड़ित की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें