फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समाधान की आस, फरियादी पहुंचे अफसरों के पास

Sun, 05 Apr 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली तहसील में ​शिकायत लेकर पहुंचे ​फरियादी सतेंद्र मलिक। संवाद
विज्ञापन
शामली। शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में फरियादी लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। एक आस लेकर आज भी तहसील में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन माैके पर आज भी निस्तारण होने के बजाए केवल आश्वासन हीं मिल पाया।
विज्ञापन

केस एक
लाडो माजरी निवासी धर्मपाल सिंह ने शिकायत की कि गांव में विकास कार्यों में अनियमितताएं की गई है। जूनियर हाई स्कूल के विकास के लिए चार लाख 90 हजार रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। इससे पहले भी वह कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई जांच अथवा कार्रवाई नहीं हुई।
केस दो
बधेव गांव के प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव की नालियो में गंदे पानी की निकासी न होने से सड़कों में पानी भरा हुआ है। डीपीआरओ और बीडीओ के समक्ष लोग पानी की निकासी के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं। वह समाधान दिवस में इससे पहले तीन बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

केस तीन
कुड़ाना गांव के सतेंद्र मलिक का कहना है कि गांव के लोगों ने मेड़ काटकर जबरन खेत पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत पुलिस से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में तीन बार कर चुका है, लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका।
दस महीने से बनी टंकी, नहीं मिला पानी
कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रंजीता सैनी निवासी झाड़खेड़ी ने शिकायत कर बताया कि गांव में करीब 10 महीने पहले पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है। लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
आयुष्मान कार्ड बने तो हो बेटे का इलाज
10 वर्षीय बीमार बेटे निशांत के साथ पहुंची मोहल्ला अफगानान निवासी निशा ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। उसका बेटा पिछले छह साल से बीमार है। डॉक्टर ने ऑपरेशन बताया, लेकिन उसके पास ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं है। उसने कई बार आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

शामली तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी सतेंद्र मलिक। संवाद

शामली तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी सतेंद्र मलिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें