फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर जाएंगे, सबको योग कराएंगे

Tue, 20 Jun 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rally - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आरके पीजी कॉलेज में एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी रहा। जिसमें सुबह के सत्र में सभी कैडेट्स को योगाभ्यास कराया गया। द्वितीय सत्र में कैडेट्स ने 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग जागरूकता रैली निकाली। लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन



सोमवार को शहर के आरके पीजी कॉलेज में योग प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी, सतीश तायल ने कैडेट्स को शीर्षासन, मयूरासन का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि दोनों आसन करने से स्मरण शक्ति के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। द्वितीय सत्र में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में योग जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ कमांडेंट अनुपम सक्सेना, प्राचार्य कृष्णपाल, मनोज गोस्वामी, केपी मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली शहर के विजय चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, शिव चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। कैडेट्स ने बैनर और तख्ती पर लिखे हुए नारे लगाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने, नियमित योग
विज्ञापन

अपनाने के लिए जागरूक किया।

कैडेट्स ने नारा लगाया कि घर-घर जाएंगे, सबको योग कराएंगे। इस दौरान इस दौरान रजनीश कुमार, मुकेश वर्मा, अनुज, वीना अग्रवाल, भारत भूषण, दया किशन, देशराज, संजीव, योगेंद्र कुमार, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

वीवी इंटर कॉलेज में 21 को योग कार्यक्रम      
शामली। भारतीय योग संस्थान के जिला संगठन मंत्री अशोक कोरियर ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वीवी इंटर कॉलेज में योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा।

वहीं, सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांव सेवापुर में योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। इसमें बच्चों ने जोर से नारे लगाते हुए करो योग रहो निरोग का नारा लगाते हुए नियमित योग करने के लिए जागरूक किया। संस्था के अधिकारी कवल कुमार ने बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस दौरान शिवकेश, उपेंद्र, रामबीर, अजय, नरेश, राजबीर आदि मौजूद रहे।

प्राणायाम करने से होती है पाचन शक्ति मजबूत  
शामली। आरके इंटर कॉलेज में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में चल रहा 30 दिवसीय योग शिविर सोमवार को जारी रहा। जिसमें योगाचार्य श्रीपाल धामा और डॉ. कुमुद शर्मा ने साधकों को नियमित योग के लिए प्रेरित करते हुए प्राणायाम का अभ्यास कराया।

उन्होंने बताया कि प्राणायाम से मन शांत रहता है। वहीं, जुकाम, अस्थमा व श्वास नली के रोग ठीक होते हैं। पाचन शक्ति मजबूत होती है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी साधकों के लिए पानी की व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का इंतजाम रहेगा। अनिल चौहान, सुशीला, सहदेव, इंद्रपाल, रामकुमार, रूपा, रघुवंशी, सुनीता मलिक, सुमन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें