फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू

Wed, 02 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
शामली। भाजपा की परिवर्तन यात्रा सात नवंबर को कैराना पहुंच रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आ रहे हैं। जिस पर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  
विज्ञापन


राजनाथ सिंह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रशासन को अभी तक उनके कार्यक्रम की ऑफिशियल सूचना नहीं मिली है। फिर भी स्थानीय पुलिस ने परिवर्तन यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए खुफिया तंत्र से लेकर स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है। 

पुलिस ने मंगलवार को कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय का दौरा किया और वहां बनाए जाने वाले हैलीपेड और कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा परिवर्तन यात्रा में कितनी भीड़ रहेगी, कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को कितनी पुलिस-फोर्स रहेगी इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें