फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला होमगार्ड साथी समेत गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 09:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के गांव बुटराड़ी में सेवानिवृत्त शिक्षक से 25 हजार की ठगी करने वाले पुलिस वर्दीधारी होमगार्ड और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिना नंबर बाइक व रकम बरामद।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी में पुलिस की वर्दी पहनकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 25 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने होमगार्ड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को चौकी पर तैनात बताता था और लोगों को झांसे में लेता था।

विज्ञापन


होमगार्ड ननौता थाने में है तैनात
पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी गांव चौरा थाना ननौता जिला सहारनपुर के रूप में हुई है, जो सहारनपुर जिले के ननौता थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। उसका साथी विपिन निवासी गांव मित्तलगढ़ थाना ननौता है।


यह भी पढ़ें: Meerut: मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देहरादून में हुई घटना, गांव में शोक की लहर
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
गांव बुटराड़ी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश सिंह से 9 जनवरी को बिना नंबर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे। आरोपियों ने खुद को लांक पुलिस चौकी पर तैनात बताते हुए पीड़ित की पुत्रवधू से पुलिस विभाग में जान-पहचान होने का झांसा दिया और पैसों की सख्त जरूरत बताकर 25 हजार रुपये ले लिए।

रुपये लौटाने का दिया था झांसा
आरोपियों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि एक घंटे के भीतर रुपये लौटा दिए जाएंगे, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। पीड़ित ने 11 जनवरी को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

ठगी की रकम और बाइक बरामद
सीओ सिटी अपेक्षा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी गई 25 हजार रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की है। बाइक पर न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही चैसिस नंबर स्पष्ट पाया गया।

होमगार्ड पर होगी विभागीय कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि होमगार्ड सोनू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सहारनपुर जिला कमांडेंट को पत्र भेजा जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान कर दिया गया है।

पूर्व में भी रहे हैं आपराधिक घटनाओं में शामिल
सीओ सिटी के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। वर्ष 2015 में झिंझाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से ठगी और लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, विपिन के खिलाफ 2016 में ननौता थाने में मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है। दोनों मामलों में आरोपी जेल जा चुके हैं और जमानत पर चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें