फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकों में छुट्टी , एटीएम पर लगी कतार

विज्ञापन
शामली के एक्सिस बैंक में एटीएम पर लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। होली पर बैंकों में तीन दिन की छुट्टी के दूसरे ही दिन एटीएम सेवा ने दम तोड़ना शुरू कर दिया। सोमवार शाम को शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए। जिनमें नगदी थी उनमें ग्राहकों की लंबी कतारें थी। अमर उजाला ने शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक शहर के कुछ एटीएम का दौरा कर हाल जाना।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड ,एचडीएफसी
एटीएम केबिन में एक युवक नगदी लेने अंदर गया लेकिन वहां अंदर बैठे गार्ड ने दूर से ही कह दिया कि एटीएम में नगदी नहीं है। हालांकि यहां लगी एटीएम मशीन में ऑन थी। लोग यहां से मायूस लौट रहे थे।
बुढ़ाना रोड आईसीआईसीआई बैंक
बैंक के एटीएम में दो मशीनें लगी थी। इनमें से नगद निकासी वाली मशीन में नगदी खत्म हो चुकी थी। उसके पास लगी मशीन में जमा और निकासी दोनों थी। वहां मौजूद गार्ड ने बताया कि जमा निकासी मशीन से केवल बैंक के एटीएम खाता धारकों को ही नगदी मिल सकती है। यहां से भी लोग वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड एक्सिस बैंक
इस बैंक के एटीएम में नगदी थी, लेकिन बाहर लंबी लाइन लगी थी। एटीएम के अंदर तो लोग थे ही बाहर भी एक दर्जन लोग खड़े थे। दो तीन महिलाएं भी थी। कुछ ने बताया कि शहर में अधिकतर एटीएम में नगदी नही है।
एमएसके रोड एसबीआई
एटीएम में नगदी थी ऐसे में यहां लोगों की भीड़ लगी थी। एटीएम के अंदर लोग थे और बाहर भी कई युवक लाइन में खड़े थे। दो महिलाएं भी वहां पर इंतजार में बैठी थी। बताया कि बैँक में तीन दिन की छुट्टी है त्योहार पर नगदी सबको चाहिए लेकिन शहर में अधिकतर एटीएम बंद हैं।
भिक्की मोड़, कॉरपोरेशन बैंक
इस एटीएम में नगदी थी तीन चार लोग यहां नगदी लेने पहुुंचे और आसानी से नगदी मिली गई लोग यहां से जरूर संतुष्ट होकर निकल रहे थे, लेकिन सबका कहना था कि अब लोग एटीएम के भरोसे हो गए हैं त्योहारों के दिनों में तो बैंकों को व्यवस्था बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें