फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के बाद शुरू हुआ दुल्हैंडी का हुडदंग

विज्ञापन
शामली के बैंड मार्केट में सोमवार शाम हुआ होलिका दहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
होलिका दहन के साथ शुरू हुआ दुल्हैंडी का हुड़दंग
विज्ञापन

शामली। जिले में रात को जगह-जगह होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही दुल्हैंडी का हुड़दंग शुरू हो गया। हुलियारों की टोलियां गलियों में निकल गई और जमकर धमाल मचाया। गली मोहल्लों में डीजे और ढोल की थाप पर युवक जमकर थिरके। अग्रवाल समाज ने होली मिलन समारोह में एकजुटता का संकल्प लिया। महिला संगठनों ने भी जगह जगह कार्यक्रम किए।
शहर में कई स्थानों पर होलिका रखी गई। रात को लोगों की मौजूदगी में पूजा कर मंत्रोच्चारण के बाद होलिका दहन किया गया। माजरा रोड पर बैंड मार्केट में होलिका दहन के लिए सैकड़ों महिलाएं और बच्चे एकत्रित हुए और होलिका दहन किया। माजरा रोड पर भी चार जगह पर दहन किया गया। कमला कालोनी, सीबी गुप्ता कालोनी, काका नगर, दयानंद नगर, पंजाबी कालोनी, कांबोज कालोनी, नया बाजार आदि कालोनियों में भी होलिका दहन किए गए। दहन के दौरान बड़ी संख्या में सभी श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

दहन के बाद ही दुल्हैंडी का कार्यक्रम शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हुुलियारों की टोली गलियों में ढोल और डीजे पर नाचते गाते निकलने लगीं। शहर के वर्मा मार्केट व्यापारियों ने बाजार में होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें डीजे की धुन पर वालीवुड गीतों पर लोग जमकर थिरके। इनमें नीरज गोयल, विनीत गर्ग, सुमित बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प
शामली। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने शहर के अग्रसेन पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप जलाकर की गई। महासम्मेलन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत एक रुपया एक ईंट का था। हमें भी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के लोगों की मदद करनी चाहिए। महामंत्री अमित मित्तल ने कहा कि एकजुटता से ही समाज का भला हो सकता है। इसके बाद एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके के लिए विशेष रूप से भगवा गुलाल भी मंगाया गया था। कार्यक्रम में अमित गर्ग, राहुल गुप्ता, रोहित संगल, अमित जिंदल, वंश मित्तल, अनुराग जिंदल, राधेश्याम एडवोकेट, प्रद्धुमभन गर्ग, प्रणव गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुमित बंसल, अशोक गोयल, रोबिन अग्रवाल आदि शामिल रहे।

शामली के बैंड मार्केट में होलिका दहन देखते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली के अग्रसेन पार्क में होली का जश्न मनाते वैश्य समाज के लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें