फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत उत्सव में खूब खेली फूलों की होली

विज्ञापन
जलालाबाद में बसंत उत्सव पर आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ मे भाग लेतीं महिलाएं व भजन गाता भजन गाय? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
वसंत उत्सव में खेली फूलों की होली
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। वसंत उत्सव पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया तथा मां शारदे की आराधना की गई। होली के गीतों से भी वसंत का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

कस्बे के न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार रात वसंत उत्सव मनाया गया। पंडित राधेश्याम शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। सुंदरकांड समिति ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, भगवान श्रीराम की स्तुति की गई। वसंत उत्सव पर स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि अमृत वेला में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। अमृत वेला का समय सुबह चार बजे से होता है। अवनीश आहूजा ने बताया कि मां सरस्वती की कृपा से सृष्टि में रसों का प्रसार, सुर, संगीत इच्छाशक्ति, विचार शक्ति के रूप में पृथ्वी पर प्रकट हुए। वसंत उत्सव हमारे जीवन में उल्लास को बढ़ाने वाला है। श्यामसुंदर नारंग, शैंकी नारंग, अनुराधा आर्य, शकुंतला आहूजा, मदन नायक, हिमांशु जुनेजा ने भजनों की प्रस्तुति की। होली के गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर फूलों से होली खेली। यहां अंकित गोयल, लव गौड़, वाशु गौड़, विकास मित्तल, अनुराग, कन्हैया शर्मा, कोमल शर्मा, बबली कश्यप, ममता शर्मा, स्वाति नारंग, अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें