फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और पूर्व सांसद पर गैंगस्टर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कैराना विधायक नाहिद हसन व उनकी मां पर गैंगस्टर लगने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विधायक और पूर्व सांसद पर गैंगस्टर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, कैराना। पूर्व सांसद तबस्सुम हसन और उनके पुत्र सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई के खिलाफ किसान नेताओं और सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
किसान नेता राजन जावला एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख असलम चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को समर्थक तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए पूर्व सांसद तबस्सुम हसन और उनके बेटे सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई समाप्त कराने की मांग की। एक ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण गलत तथ्यों के आधार पर पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं उनके पुत्र सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन पर गैंगस्टर एक्ट में गलत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद व उनके पुत्र लगातार किसानों के हित में बोल रहे हैं। इसके चलते सरकार के इशारे पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। ज्ञापन में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को समाप्त कराने की मांग की है। मौके पर सलीम, रियासत प्रधान, पिंकी चैहान, संदीप गुर्जर, आरिफ प्रधान, कलीम चैधरी, मुनव्वर व इकराम अली, वसीम अहमद सलमान चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें