फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के पकवान पर महंगाई की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के साथ ही खाद्य तेलों पर भी महंगाई बढ़ गई है। महंगे हुए खाद्य तेल से आगामी होली के पकवानों पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। रिफाइंड, सरसों तेल व घी के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इन पदार्थों के दाम में 50 से 60 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

होली पर गुझिया, नमकीन व अन्य पकवान खूब बनाए जाते हैं। त्योहारी सीजन में पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल, रिफाइंड और बाजार में बिकने वाले घी के दामों में भी पिछले साल के मुकाबले काफी उछाल आ गया है। स्थिति यह है कि जिस पदार्थ की कीमत पिछले साल 80 रुपये किलो थी, उसकी कीमत आज 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
थानाभवन निवासी ललतेश देवी ने बताया कि पिछले साल होली पर सरसों के तेल का तेल 100 रुपये लीटर था, लेकिन इस बार तेल का दाम 135 से 140 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। ऐसे में माध्यम वर्गीय लोगों के लिए त्योहार मनाने मुश्किल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शामली निवासी ऋतु का कहना है कि सरसों तेल एवं रिफाइंड के दाम बेतहाशा बढ़े हुए हैं। होली पर कई दिन पहले से गुझिया, नमकीन, पूड़ी-कचौड़ी एवं अन्य पकवान बनाए जाते हैं। खाद्य तेल के दाम अधिक होने से इस बार होली का खर्च बढ़ेगा। फुटकर विक्रेता बबलू कुमार का कहना है कि तीनों वस्तुओं के दाम में पिछले साल के मुकाबले काफी उछाल आया है। यही वजह है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस त्योहार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खाद्य तेल के दाम रुपये प्रति लीटर
वस्तु - इस वर्ष दाम - पिछले वर्ष
तेल -135 -100
रिफाइंड -140 -80
वनस्पति घी -130 -80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें