फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की हादसे में मौत

Sun, 01 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव मन्नूगढ़ के पास बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले कांधला थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जो जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन


कांधला के गांव मलकपुर निवासी रियासत (45) अपने साथी शादीन निवासी तीतरवाड़ा थाना कैराना के साथ बाइक से आ रहा था। जब वह मेरठ करनाल हाईवे स्थित थाना क्षेत्र के गांव मन्नूगढ़ के पास पहुंचे, तो करनाल की ओर से तेज गति से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक भी पूरी से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान बाइक के टायरों में भी आग लग गई। 

बाइक सवार दोनों लोगों के सिर सड़क पर जा लगे। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार गया। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रियासत की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वही, शादीन की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। थाना दिवस अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि रियासत के खिलाफ थाना कांधला में हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। सूचना मिलते ही मृतक रियासत के परिजन पहुंच गए। रियासत के पुत्र मन्नवर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में  ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें