फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर गुड्डन हत्याकांड: दो बेटाें ने पिता को मारने के लिए शार्प शूटर्स को दी थी 10 लाख की सुपारी

Mon, 09 Sep 2024 01:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली शहर के कैराना रोड के रहने वाले लावण्य होटल के मालिक गुड्डन की एक सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
गुड्डन की हत्या के पांच आरोपी, छठा अस्पताल में भर्ती है। लाल घेरे में दोनों बेटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के चर्चित हिस्ट्रीशीटर और होटल मालिक गुड्डन कांबोज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गुड्डन के दो बेटों ने ही मेरठ के दो शार्प शूटरों को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी।

विज्ञापन


शनिवार की देर रात सिंभालका बाईपास के पास हिरासत में रहा एक शार्प शूटर दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो शार्प शूटरों, मृतक के दो बेटों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों बेटों ने खुलासा किया कि दूसरी पत्नी के नाम तीन करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी नाम करने और आए दिन पिता द्वारा झगड़ा करने के कारण उसकी हत्या कराई। एसपी के अनुसार हिरासत में लिए गए शार्प शूटर मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के बटावली निवासी जयवीर पुत्र राजपाल और उसके भतीजे आशू पुत्र सुरेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए सिंभालका रोड पर नलकूप गई थी।

विज्ञापन

गुड्डन कांबोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जयवीर ने दरोगा पवन की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पुलिस की फायरिंग में जयवीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक लाइसेंसी पिस्टल, एक तमंचा, दरोगा की लूटी गई पिस्टल, पल्सर बाइक बरामद की गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शार्प शूटरों ने गुड्डन की हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने शार्प शूटरों के अलावा मृतक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन की पहली पत्नी के बेटे सोनू कांबोज, मोहित कांबोज, पार्टनर कसेरवां गांव के रहने वाले हाल निवासी देहरादून ओमबीर, रेलपार कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि सोनू और मोहित ने उन्हें गुड्डन को मारने के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि शार्प शूटरों के कुख्यात सुनील राठी गैंग से भी तार जुड़े हुए हैं। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

प्रापर्टी डीलर ओमबीर का गुड्डन से हो गया था विवाद
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए ओमबीर ने बताया कि वह पहले गुड्डन के साथ ही प्रापर्टी का काम करता था। मगर कुछ समय पूर्व उसका विवाद हो गया था। जिस कारण वह देहरादून जाकर व्यापार करने लगा था। गुड्डन का बेटा सोनू ओमबीर के पास देहरादून जाता रहता था। ओमबीर ने ही सोनू और मोहित को शार्प शूटर दिलाए। दस लाख में बात तय की गई जबकि ओमबीर ने पांच लाख रुपये खुद शार्प शूटरों को देने की बात कही थी।

आरोपियों बरामद किया गया असलहा। - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
शामली शहर के कैराना रोड के रहने वाले लावण्य होटल के मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज की एक सितंबर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था।

हत्या से एक दिन पहले ले ली थी शामली में शरण
शूटर जयवीर को कुछ दिन पूर्व ही हत्या की सुपारी दी थी। पांच हजार रुपये एडवांस दिए गए थे जबकि बाकी रुपये काम होने के बाद देने की बात तय की गई थी। शूटर हत्या से एक दिन पहले 31 अगस्त को शामली आ गए।

शामली में दोनों बेटों ने रेलपार काॅलोनी निवासी अपने दोस्त राहुल शर्मा की गत्ता फैक्ट्री में दोनों शार्प शूटरों को रुकवाया और सुबह करीब 5 बजे एक शार्प शूटर चादर तो दूसरा हेलमेट लगाकर पूर्वी यमुना नहर के पास गए जहां पर दोनों ने गोली मारकर गुड्डन की हत्या कर दी और मेरठ फरार हो गए।
विज्ञापन

लाल घेरे में पिता की हत्या करवाने वाले दोनों बेटे। - फोटो : अमर उजाला
बेटे सोनू ने ही लाइसेंसी रिवाल्वर कराई थी उपलब्ध
एसपी ने बताया कि गुड्डन की हत्या कराने के लिए उसके बेटे सोने ने ही शार्प शूटर जयवीर को पिता द्वारा दी गई लाइसेंसी पिस्टल उपलब्ध कराई थी। हत्या के दौरान तीन गोली पिस्टल जबकि एक गोली तमंचे से मारी गई।

टीम को 25 हजार का पुरस्कार
एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने में कोतवाली प्रभारी समरपाल अत्री और पूरी टीम को डीआईजी ने 25 हजार के नाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

शार्प शूटरों ने कई वारदातों को दिया अंजाम
पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है। शार्प शूटरों ने मेरठ और अन्य स्थानों पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है मगर वह पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है। हालांकि पुलिस अन्य थानों से भी दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। कुछ मारपीट के मामले मेरठ में दर्ज होने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें