फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने थाना प्रभारियों से कहा कि अपराध में लिप्त रहने वालों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएं। थानों पर चिह्नित और टॉप टेन में शामिल अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को एसपी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में थाना वार मुहर्रम और गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कर सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। कोरोना संक्रमण महामारी के चलते मुहर्रम और गणेश चतुर्थी पर कोई भी धार्मिक आयोजन मंदिर, मस्जिद, इमामबाड़ा और पंडालों में नहीं होंगे और न ही सार्वजनिक स्थानों पर लोग इकट्ठा होंगे। शोभायात्रा व जुलूस पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इन मौकों पर विशेष सावधानी व सतर्कता बरती जाए। पूर्व में हुए विवादों की समीक्षा कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले और फेस मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। एसपी ने थानों पर चिह्नित अपराधियों और टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई करें। सक्रिय अपराधियों पर निगरानी रखे और निरंतर अपराध में लिप्त रहने वालों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। इस अवसर पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, सीओ कैराना, एलआईयू प्रभारी सुनील कुमार त्यागी, आरआई हरमीत सिंह, सभी थाना प्रभारी, प्रभारी यूपी-112, प्रभारी अपराध शाखा, प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी स्वॉट टीम, प्रभारी सर्विलांस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें