फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हिंदू समाज को संगठित रहने का किया आह्वान

Fri, 20 Feb 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मंचासीन अति​थिगण ।  संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला राजो की मोरी स्थित शिव मंदिर में हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की रक्षा, सामाजिक समरसता, सास्कृतिक मूल्यों की रक्षा, संगठित रहने और संस्कृति को संजोने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार देर आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता पंचतीर्थी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा, तब तक समाज का आगे बढ़ना मुश्किल होगा। हमें जातियों में नहीं बंटना है। उन्होंने कहा इतिहास साक्षी है जब-जब हिंदू समाज में विभाजन की दरार उत्पन्न हुई तब तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। हिंदू समाज की एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत रही है। जात पात में नहीं बंटना है। हम सब हिंदू है।
आलोक कुमार ने हिंदू समाज में संघ की उपयोगिता बताई। अर्निका ने कविता पाठ कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन विमल आर्य ने किया। सचिन अग्रवाल, अक्षय कुमार, शिवम गुप्ता, नगर खंड प्रचारक शशांक कुमार, राकेश कांबोज, शालू राणा, मुकेश ठाकुर, कुशल सिंघल, संजय कश्यप, अमित कुमार, प्रदीप राणा, आशीष जांगिड़, बिट्टू सैनी, पूरण सैनी, उदय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें