शामली शिव चौक पर नेताओ द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर विरोध प्रदर्शन करते हिन्दू रक्षा सेना के सदस?
- फोटो : SHAMLI
शामली। हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद और पूर्व प्रवक्ता राशिद अल्वी के फोटो पर चप्पलों की माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह के शब्द सलमान खुर्शीद ने हिंदू धर्म के बारे में कहे हैं, वह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन से की है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी तो सारी हदे पार करते हुए हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के भक्तों की तुलना कालनेमी जैसे राक्षसों से की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे लोगों की मानसिकता से पता चलता है कि हिंदुत्व के प्रति इनके मन में कितना जहर भरा है। ऐसी मानसिकता वाले व्यक्तियों को हिंदुस्तान छोड़कर अपने परिवार सहित पाकिस्तान या किसी और इस्लामिक देश में चला जाना चाहिए।
मौके पर जिला प्रभारी सोनू चावला, जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, जिला संयोजक संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष टिंकू गोस्वामी, महामंत्री महिपाल चौहान, अमन नामदेव, मिंटू प्रजापति, वासु जिंदल, पंकज पंडित, समीर, अनुज राणा, निकित कोरी, अमित राणा, मिंटू प्रजापति, अनुज मुंडेट आदि मौजूद रहे।