फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हो सभी कार्यालयों में कामकाज की भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी हो सभी कार्यालयों में कामकाज की भाषा
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के साथ वीवी इंटर कालेज के शिक्षक जुड़ गए हैं। शिक्षकों ने कालेज में कैसे हो हिंदी का उत्थान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया और हिंदी का प्रचार प्रसार कर छात्रों और नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
सोमवार को वीवी इंटर कालेज शामली के कंप्यूटर लैब में आयोजित गोष्ठी में डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा अभिव्यक्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। भारत बहुभाषी देश है, लेकिन इन सब भाषाओं में हिंदी प्रभावशाली और वैज्ञानिक भाषा है। इसमें सभी उच्चारण वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है। उन्होंने हिंदी के उत्थान के लिए सभी कार्य हिंदी में करने और प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। शिक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदी देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली मातृभाषा है। हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जिससे व्यक्ति अपने भावों और विचारों को प्रभावी तरह से रख सकता है। सभी कार्यालयों में सारे कामकाज हिंदी में होने चाहिए। शिक्षक संजीव शर्मा ने कहा कि हिंदी सभी भाषाओं की जननी है। हमारे देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। सभी काम हिंदी में किए जाए तभी इसका प्रचार प्रसार और उत्थान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रवक्ता मुकेशचंद शर्मा ने कहा कि जब तक सभी कार्यालयों में कामकाज हिंदी में नहीं होंगे तब तक इस भाषा का उत्थान नहीं होगा। शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि आत्म साधना का रास्ता हिंदी है, जबकि तरक्की का रास्ता विज्ञान है। हिंदी वैज्ञानिक भाषा है। शिक्षक अर्जुन राम ने कहा किसी भी भाषा को सरल करने का मार्ग हिंदी है, जो सभी राज्यों में बोली जाती है। दिनेश तोमर ने हिंदी को देश में सबसे ज्यादा राज्यों की मातृभाषा बताते हुए कहा कि यह देश में ही नहीं पड़ोसी देशों में भी पसंद की जाने वाली भाषा है। हिंदी के शिक्षक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भावों और विचारों को व्यक्त करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम हिंदी है। शिक्षक गुरदास सिंह ने कहा संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए हिंदी सबसे सशक्त भाषा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें