फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कड़ी चौकसी के बीच 35 परीक्षा केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज से शुरू हो रही परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षार्थियों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है।
परीक्षार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड या कोई फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा। साथ ही केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना प्रतिबंधित रहेगा। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जनपद में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की नियमित जांच की जाएगी। बाहरी लोगों का परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचेगे।
प्रश्नपत्रों का लिफाफा खोलते समय भली प्रकार से जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी।
हर केंद्र पर पांच सदस्य पुलिस टीम रहेगी : डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पांच सदस्यों का पुलिस बल रहेगा। जिसमें एक हेड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल और तीन पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी।
तीन सचल दल करेंगे चेकिंग : बोर्ड परीक्षा के लिए तीन सचल दलों का गठन किया गया है, प्रत्येक सचल दल में चार सदस्य रहेंगे। एक सचल दल डीआईओएस, दूसरा बीएसए और तीसरा सचल दल राजकीय कॉलेज की प्रधानाचार्या के निर्देशन में बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा, तैनात होगी टीम : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान इस बार सभी केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

इस आशय का फरमान शासन स्तर से मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने जिला स्तरीय, सीएचसी, पीएचसी अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। टीम के पास जीवन रक्षक औषधि व आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें