फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 31 तक बनकर तैयार हो जाएगा हर्बल गार्डन

Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हर्बल गार्डन ।  संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शामली। औषधीय पौधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी माह के अंत तक गार्डन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व ही मरीजों को औषधीय पौधों के बारे में जानकारी देने के लिए जिला अस्पताल में हर्बल गार्डन स्थापित कराया जा रहा था, मगर किसी कारणवश: हर्बल गार्डन में सभी तरह के पौधे लगाने का कार्य अधर में लटक गया था। सीएमएस डाॅ. किशोर आहूजा ने बताया कि गार्डन में आंवला, गुड़हल, गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी, एलोवेरा, हल्दी, ब्राहमी, मंडूकपर्णी, भूम्यामलकी, अदरक, तुलसी, वासा, एरंड, निर्गुंडी, बला, हड़जोड़, लेमनग्रास, पत्थरचट्टा, मकोय, करीपत्ता, पुनर्नवा, भृंगराज, चित्रक, मेंहदी, स्टीविया, सुदर्शन, लाजवंती, अजवाइन, अपामार्ग, कालमेघ, सदाबहार के पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रयास रहेगा कि मरीजों को आसपास क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति भी जागरुक किया जाएगा। दो कर्मचारियों को पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें